फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गला रेत कर मार डाला

Thu, 06 Sep 2018 11:20 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
राय कालोनी में पत्नी क़ी हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति । - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र/बीजपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के रायकलोनी में बीते सोमवार को हुई महिला की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। अवैध संबंधों के चलते महिला को उसके पति ने ही मौत के घाट  उतारा था। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को प्रमिला देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे झाड़ी में मिला था।
विज्ञापन


मृतका के पुत्र राम पुत्र शंखलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। परिवार वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पहला शक उसके पति शंखलाल पर गया। वह पत्नी की हत्या के बाद शव के दाहसंस्कार के दौरान भी घर नहीं आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह छह बजे पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड बीजपुर के पास से उसे दबोच लिया।

इस बारे में आरोपी शंखलाल ने बताया कि वह मूल निवासी बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव का है लेकिन काफी दिनों से वह परिवार के साथ रायकालोनी बीजपुर में रह रहा था। उसकी पत्नी की दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध था। वह परदेश में रहकर कमाता और पत्नी के पास रुपये भेजता था, लेकिन बचत करने की बजाय उसकी पत्नी अवैध कार्यों में खर्च करती थी। जिससे वह आजिज आ चुका था। घटना वाले दिन वह रात में घर पहुंचा और झाड़ी में छिपा रहा। मौका देखते ही उसने पत्नी की चाकू से हत्या कर बभनी चला गया। इसके बाद वह ओबरा आ गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें