फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Thu, 06 Jan 2022 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के पास गुरुवार को साइकिल सवार दंपती बल्कर (गीली राख ढोने वाला वाहन) की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बल्कर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमहर (मुसरधारा) गांव निवासी गुलाब(60) साइकिल पर अपनी पत्नी प्रभावती(58) को बैठाकर शाहगंज जा रहे थे। रास्ते में टेटी माइनर के समीप घोरावल की तरफ से शाहगज की ओर जा रहे अनियंत्रित बल्कर ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज एसओ संजय पाल मौके पर पहुंच गए। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बल्कर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें