पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष ने ई-रिक्शा मंगाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। ज्योति ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि उसके पति ने पहले अपनी पहली पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी, जिसकी जानकारी शादी के समय उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर महिला थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।