फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी भरते समय फिसला पैर कुएं में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में शुक्रवार को कुएं में गिरने से लालचंद (34) की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

सागोबांध निवासी लालचंद शुक्रवार की दोपहर बाद कुएं पर नहाने गया था। पानी भरते समय लालचंद का पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गया। जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने कुएं पर जाकर देखा तो अंदर उसका शव दिखा। जब तक उसे कुएं से बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।
परिजनों ने बताया कि लालचंद खेत पर काम करने गया था। वह जब खेत पर से घर आया तो कुएं पर नहाने गया। नहाने के लिए वह कुएं से पानी निकाल रहा था कि पैर फिसल गया और कुएं में जा गिरा। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर एसआई वंश नारायण सिंह और सरफराज खान मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें