फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जांच हुई तो 254 में से 101 चालकों में निकला दृष्टि दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात माह के दौरान चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे चुर्क मोड़ पर शिविर लगाकर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान 254 चालकों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 104 चालकों यानी 40 फीसदी से अधिक में दृष्टि दोष मिला। उन्हें डॉक्टर ने चश्मा लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर का एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शुभारंभ किया। उन्हाेंने सभी चालकों से नियमित वाहनों की जांच कराने की अपील की। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी इस तरह के शिविर के आयोजन में बढ़-चढ़ के प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। सीओ यातायात विनोद कुमार ने कहा कि सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। अगर दृष्टि दोष, खुजली, पानी, कीचड़ आने की समस्या मिले तो उसका समय से उपचार जरूर कराएं। शिविर में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मार्ग से आने-जाने वाले ढाई सौ से अधिक ट्रकों, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के चालकों की जांच की। इस दौरान उनमें ब्लड प्रेशर, शुगर की भी जांच की गई। चालक-परिचालकों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यातायात अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें