फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बात करने से मना किया तो युवती के घर की बाइक फूंकी, फोटो वायरल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक मोहल्ला में मनबढ़ युवक ने युवती के घर में खड़ी बाइक फूंक दी। वह इस बात से नाराज था कि युवती उससे बात नहीं कर रही है। युवक पर युवती की अश्लील फोटो भी वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राबर्टसगंज नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक युवक पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी बेटी (18) इंटर पास है। मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक उसे परेशान कर रहा है। बताया कि दोनों हम उम्र होने के कारण आपस में बातचीत करते थे, मगर अब बेटी पढ़ लिखकर अपना कॅरियर बनाना चाहती है। युवक उससे जबरन बातचीत करना चाहता है। बात न करने पर उसे तरह-तरह की धमकियां देता है। कहा कि गत छह नवंबर को भी युवक ने उसकी बेटी से फोन करने को कहा। जब उसने मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। बदनाम करने की धमकी देते हुए उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना। गत 20 जनवरी को उसके घर में खड़ी बाइक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे बाइक और पास रखी वाशिंग मशीन जलकर नष्ट हो गई। युवक की इन हरकतों से तंग आकर बेटी को पढ़ाई के लिए बनारस भेजा गया, बावजूद युवक की आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक आरव पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर बेटी को परेशान करने और घर में खड़ी बाइक जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवक पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -राहुल पांडेय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें