फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां ने दवा खाने के लिए डांटा तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रंदह गांव में शनिवार को मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर बड़ेर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने दवा खाने के लिए पुत्र को डांट लगाई थी।
विज्ञापन

रंदह गांव निवासी राहुल कुमार (21) पुत्र सोहरलाल का शव घर में कमरे के अंदर बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक राहुल की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को उपचार के लिए राॅबर्ट्सगंज ले गए थे।
देर रात घर वापस आ गए। शनिवार को भोजन करने के बाद मां ने राहुल को दवा खाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर मां ने उसे डांट दिया। यह राहुल को नागवार लगा।
विज्ञापन

इसके बाद वह कमरे में और चारपाई बुनने वाले रस्सी का फंदा बनाकर बड़ेर में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक राहुल कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग आवाज देने लगे। कोई उत्तर नहीं मिलने पर जब कमरे में गए तो वहां फंदे पर शव लटकता देखा।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जब इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें