फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देर रात घर आने पर परिजनों ने डांटा तो युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात शराब पीकर घर लौटने पर परिजनों की डांट से नाराज एक व्यक्ति ने जान दे दी। उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

रैबरी ग्राम सभा के बिछिया गांव निवासी रवींद्र कोल (35) अक्सर देर रात घर लौटता था। मंगलवार की रात भी वह काफी नशे में घर पहुंचा। परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए डांट लगाई। इसके बाद रवींद्र ने कच्चे मकान के कमरे से सबको दूसरे कमरे में जाकर सोने के लिए कहा।
विज्ञापन

अकेले ही दरवाजा बंद कर सो गया। बुधवार की सुबह काफी देर के बाद भी वह नहीं उठा तो किसी तरह से परिजन घर के अंदर दाखिल हुए। वहां रवींद्र का शव बड़ेर पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे एसआई हरिकेश आजाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें