फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिता ने डांटा तो घर छोड़कर चले गए तीन भाई-बहन, 36 घंटे बाद जंगल में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर पिता ने डांटा तो तीन बच्चे घर छोड़कर चले गए। घंटों बाद भी उनका पता न चलने पर सहमे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद बच्चों को चुर्क के पास औरहवा जंगल से खोजा गया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद बच्चों को उनके घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत बहुअरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को हिंदुआरी चौकी पर अपने तीन बच्चों के लापता होने की सूचना दी।
बताया था कि दो फरवरी को उसने अपने बड़े पुत्र (13), पुत्री (9) और छोटे पुत्र (6) को कुछ नशेड़ियों के साथ बैठे देखा था, जिस पर उन्हें डांट लगाई थी। इस घटना के बाद से ही तीनों बच्चे लापता हैं। खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

तीन बच्चों के लापता होने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश शुरू की। बच्चों को सोमवार की रात औरहवा के जंगल से होते हुए सिधी चुर्क के पास से खोजा गया। तीनों बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें