फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देर रात तक टीवी देखने पर घर वालों ने डांटा तो किशोरी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझड़ण गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। देर रात तक टीवी देखने पर परिजनों ने उसे डांट लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मझड़ण गांव निवासी हरिहर की पुत्री आंचल (15) बुधवार की रात खाना खाने के बाद टीवी देख रही थी। देर रात तक टीवी देखने पर घर वालों ने आपत्ति जताते हुए उसे जमकर डांट लगाई। इससे आहत होकर आंचल अपने कमरे की ओर गई और घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।
आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें