फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनांचल में गेहूं खरीद आज से शुरू, बने 78 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रबी सीजन 2024-25 में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। खरीद के लिए जिले में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए पांच एजेंसियां नामित की गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से अधिक से अधिक मात्रा में गेहूं खरीद के लिए इस बार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जिले में गेहूं की अच्छी उपज होती है। इसके साथ ही दलहन एवं तिलहन की फसलें भी अच्छी होती है। पहले जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होता था। पिछले साल 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुआ था। मगर इस साल शासन के निर्देशन पर 15 दिन पहले यानी एक मार्च से ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो रहा है। गेहूं खरीद के लिए जिले के सभी 10 ब्लॉकों में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग की तरफ से 32, पीसीएफ के 35, एनसीसीएफ के छह, भारतीय खाद्य निगम के तीन और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद के लिए शासन की तरफ से अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। अब तक पांच हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है।
विज्ञापन

-

वर्जन:

गेहूं खरीद के लिए जनपद में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 24.25 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बिक्री कर सकते हैं। - अमित कुमार चौधरी, डिप्टी आरएमओ-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें