फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन मौसम बारिश से क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भींगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले भर में रविवार की भोर में बिन मौसम हुई बारिश से क्रय केंद्रों के बाहर तौल कराने के लिए रखा गेहूं भीग गया। ऑनलाइन टोकन जारी होने के दस से पंद्रह दिन बाद भी गेहूं तौल न होने से किसानों की फजीहत बढ़ गई है। तेज हवा के साथ ओला पड़ने से आम के साथ-साथ सब्जी की खेती को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 57 केंद्र खोले गए है। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है। 15 जून तक खरीद की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कुछ दिनों तक अधिकांश क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित रही। अब तक क्रय केंद्रों पर 25 हजार से अधिक किसानों की गेहूं खरीद हो चुकी है। अधिकांश केंद्रों पर ऑनलाइन टोकन के हिसाब से गेहूं खरीद नहीं हो रही है। चतरा ब्लाक के सेहूआं गांव निवासी किसान अवधेश पांडेय का कहना है कि उन्हें 22 अप्रैल का ऑनलाइन टोकन जारी हुआ है। किराये के ट्रैक्टर से वह केंद्र पर 15 दिन से नंबर लगाए हुए हैं, लेकिन अब तक गेहूं खरीद नहीं हो सका। वहीं रविवार की भोर में बिन मौसम हुई तेज बारिश से क्रय केंद्रों पर खुले में पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया। जिन किसानों के पास ढकने के लिए तिरपाल थी, उनका गेहूं नहीं भीगा। जिन किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों के बाहर जमीन पर पड़ा हुआ है उन किसानों को गेहूं खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि धीमी गति से हो रहे खरीद की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि गेहूं खरीद टोकन के हिसाब से नहीं करना था तो प्रशासन ने ये व्यवस्था ही क्यों शुरू की।
............
किसानों का भीग गया गेहूं
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ममुआ गांव स्थित गया रतवल क्रय केंद्र पर सुबह आठ बजे देखा गया कि क्रय केंद्र के बाहर जमीन पर रखा किसानों का गेहूं भोर में हुई बारिश के चलते भीग गया। क्रय केंद्र पर मिले किसानों का कहना है कि कई दिनों से नंबर लगाने के बाद भी उनके गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। इससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

..........
तिरपाल से ढके मिले गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्राली
रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नवीन मंडी समिति रॉबर्ट्सगंज परिसर स्थित क्रय केंद्र पर देखा गया कि गेहूं लदे खड़े अधिकांश ट्रैक्टर ट्राली पर तिरपाल बंधा रहा। इससे बारिश में गेहूं के भीगने की गुंजाइश कम रही। सुबह के वक्त इक्का-दुक्का किसान ही दिखे। सुबह बारिश के चलते गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें