फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां में शनिवार की शाम बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूजा कुमारी (10) पुत्री कमलेश बियार निवासी ग्राम जरहां के टोला बियाडाड़ शुक्रवार की शाम अपने घर पर चारपाई पर लेटी थी। तेज गरज-चमक के साथ अचानक बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से वह बेहोश हो गई। तत्काल परिजनों ने ग्राम प्रधान की मदद से एनटीपीसी रिहंद नगर के धन्वंतरि चिकित्सालय बीजपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रधान पति विनोद भारती ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना से अवगत कराया जिससे मृतक के परिजनों को सरकारी मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें