फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राष्ट्रव्यापी सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा जनपद सोनभद्र में प्रवेश कर बुधवार की देर शाम ओबरा पहुंची। सत्य साई सेवा संगठन से जुड़े लोगों और नगरवासियों ने इसका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात नगर के एक होटल में कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन व आरती सहित भोग प्रसाद और शयन आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे से ओमकारम, सुप्रभातम और संकीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही सुबह दस बजे प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा को नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा गैस गोदाम रोड होते हुए सुदामा पाठक चौराहा, सुभाष चौक, वीआईपी रोड होते हुए वीआईपी चौराहा, डिग्री काॅलेज चौराहे, गीता मंदिर होते हुए यथास्थान पहुंची। इसके बाद भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान श्रवण पासवान, रमेश सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह, पंकज ठाकुर, रोहित मेहरोत्रा, श्याम नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें