फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मौसम ने बिगाड़ी सेहत, मासूम समेत सात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। मौसम में बदलाव के कारण स्थानीय सीएचसी में बुखार और शरीर में सुस्ती के मरीज लगातार भर्ती हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी मासूम समेत सात मरीजों को भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश और अब तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे बीमारियां भी बढ़ी हैं। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को घघरी निवासी चंद्रावती (40), अभिषेक (7), नधिरा निवासी सुनीता (36), मीरा पांडेय (30), बरईडांड़ निवासी लक्ष्नधारी (70), म्योरपुर निवासी श्यामा देवी (35) को भर्ती कराया गया। सभी का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बुखार और सुस्ती के कारण उन्हें परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।अ धीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि मरीजों के आने का क्रम लगा हुआ है, लेकिन उन्हें बेहतर उपचार कर छुट्टी भी दी जा रही है। उन्होंने मरीजों से सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें