फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 जलाशयों से होगी बारह लाख लोगों को जलापूर्ति.

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 1335 राजस्व गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए 61 जलाशय बनाए जाएंगे। इनके जरिये गांवों के 12.10 लाख लोगों को पेयजल की आपूर्ति की योजना है। प्रस्तावित कार्ययोजना में कुल 156.26 एमएलडी पानी की जरूरत है। यह पानी सोन नदी के अलावा ओबरा, कनहर, नगवां, धधरौल और रिहंद डैम से लिया जाएगा। इस पानी को शुद्ध करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 270 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 15 परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें से फिलहाल पटवध-1, पटवध-2 की 868.35 करोड़ की पेयजल योजना और चोपन ब्लाक के कदरा, नेवारी व हर्रा ग्राम समूह की 231.98 करोड़ पेयजल परियोजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अन्य परियोजनाओं को भी जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर कार्ययोजना में प्रस्तावित कार्यों का क्रियान्वयन शुरू किया जा सके। इन परियोजनाओं के तहत सोन नदी के अलावा ओबरा, कनहर, नगवां, धधरौल व रिहंद डैम से पानी लिया जाएगा। पानी लेने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 14 इनटेक वेल बनाए जाएंगे। नदी व अलग-अलग डैम से लिए जाने वाले पानी को शुद्ध करने के लिए कुल 270 एमएलडी क्षमता के डब्ल्यूटीपी बनाए जाएंगे। इसके तहत पटवध-1 व पटवध -2 योजना के तहत 105 एमएलडी क्षमता के डब्ल्यूटीपी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना को हरी झंडी भी मिल गई है। सोन नदी व विभिन्न डैम से लिए जाने वाले पानी को पंप करके कुल 61 स्थानों पर जलाशय बनाने का भी प्रस्ताव है।
कोट
प्रस्तावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अभी सर्वे कार्य चल रहा है। क्रियान्वयन के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है।- संजय शर्मा, नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन

--------
6670 किमी तक बिछाई जाएगी पाइप लाइन
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के लिए जिले भर में कुल 6670 किमी पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव है। इसके तहत 570 किमी पाइप लाइन विभिन्न स्थानों पर नदी व डैम से पानी लेकर डब्ल्यूटीपी तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक घर तक जलापूर्ति के लिए करीब 6100 किमी पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव है।
........
70 स्थानों पर बनेंगे ओवरहेड टैंक
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के जरिये जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुल 70 स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है। ओवरहेड टैंकों की कुल क्षमता 6 करोड़ 10 लाख लीटर की होगी। ओवरहेड टैंक तक पानी पहुंचाने के लिए 74 स्थानों पर पंप हाउस भी बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें