फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी में 48 घंटे से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेनुकूट। पिछले दो दिनों से पिपरी नगर में पेयजल आपूर्ति ठप है। आरो प्लांट का मोटर जलने से आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सभासद अजीत गुप्ता के नेतृत्व में कई सभासदों ने आरओ फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र मोटर की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। ताकि दोबारा समस्या उत्पन्न न हो सकें। आरोप है कि अतिरिक्त जो पंप 60 हार्स पावर का था उसका पता नही चल पा रहा है। अधिशासी अधिकारी अजय सिंह से सभासदों ने मिलकर समस्या का निदान करने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि मोटर जल जाने से आपूर्ति बाधित है। मंगलवार तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी। कहा कि नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। सभासद सुरेश चौरसिया, संदीप सिंह, अशोक रवानी, प्रदीप सिंह, हरिराम छवि आदि ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें