फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलन नदी के लिए निकाली जल यात्रा

Tue, 05 Jun 2018 11:13 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को बेलन नदी के उदगम स्थल करद गांव से जल जन जागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ। करद गांव से वैदिक मंत्रोचार के साथ सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में यात्रा निकली जो रामगढ़ कस्बे में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। इसमें बेलन नदी को पुर्नजीर्वित करने के लिए लोगों का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जल जन जागरण यात्रा शुरू होने के पूर्व करद गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे, काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पौधरोपड़ किया। वक्ताओं ने कहा कि बेलन नदी की सभ्यता लगभग 17000 वर्ष पुरानी है। ब्रह्माजी के मानस पुत्र गर्वन ऋषि ने इसी गांव में आकर तपस्या की और ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से बेलन नदी की उत्पत्ति हुई। इसकी पुष्टि पुरातत्व विभाग द्वारा की जा चुकी है। जल जन जागरण यात्रा दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई और भटपुरवा हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी।  दोपहर करीब दो बजे यात्रा रामगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इसके पश्चात रामगढ़ के शहजादा उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में पर्यावरण दिवस पर चर्चा की गई। संत समाज से वरुण देवजी महाराज, नागाजी महाराज, होरीलालजी, बाबा मनोरंजन दास त्यागी, जिपं सदस्य मनोज सोनकर, राम लखन सिंह, भूपेंद्र सिंह सुनील सिंह, रमेश पटेल राजबहादुर सिंह, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें