फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल काॅलेज के व्याख्यान कक्ष के निचले तल में भरा पानी

विज्ञापन
पंप से निकाला जा रहा मेडिकल कालेज परिसर ​स्थित व्याख्यान शाला के निचले तल में भरा पानी। स्रोत ज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित व्याख्यान कक्ष के निचले तल में पंप ऑपरेटर की लारवाही से पानी भर गया। मंगलवार की सुबह सीढ़ी के पास पानी ओवरफ्लो करने लगा तो जानकारी हुई। प्राचार्य प्रो. आनंद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि व्याख्यान कक्ष की चाबी ठेकेदार के पास होने की जानकारी मिली। उन्होंने ठेकेदार से जुड़े व्यक्ति को तलब कर फटकार लगाई गई। इसके बाद पंप लगाकर पानी निकालने की कार्रवाई शुरू हुई। बंद कक्ष में पहले से पानी भरने और मेडिकल कॉलेज हैंडओवर होने के बाद भी ठेकेदार के पास चाबी होने की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रो. सुरेश सिंह के अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद कुछ दिन पूर्व ही उप प्राचार्य प्रो. आनंद को मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य का चार्ज सौंपा गया था। मंगलवार की सुबह उन्हें उप चिकित्सा अधीक्षक डा. तपन मंडल के जरिए सूचना मिली कि व्याख्यान शाला के निचले हिस्से में पानी भर गया है। प्राचार्य प्रो. आनंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें पानी भरे होने की जानकारी मिली। इससे पहले व्याख्यान कक्ष के निचले हिस्से की क्या स्थिति थी। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्राचार्य का कार्यभार संभाला है। जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया। करीब-करीब पानी निकाल लिया गया है। अभी कक्ष का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसलिए कुछ खास नुकसान की स्थिति नहीं है। ठेकेदार को कक्ष की स्थिति जल्द दुरूस्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें