फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा

Sun, 26 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर रविवार को युवक कांग्रेस के बैनर तले नगरवासियों ने डिब्बे और बाल्टी के साथ नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने पालिका प्रशासन पर पानी की आपूर्ति करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। वहीं पूरब मोहाल में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मांगें पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी आशुतोष दूबे ने कहा कि गर्मी के शुरूआत में ही नगर में पानी की समस्याएं विकराल रूप धारण करने लगी है।
विज्ञापन


कहा कि नगर पालिका प्रशासन नगरवासियों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की दिशा मेें कोई पहल नहीं कर रहा है। मजबूरी में लोग खरीद कर पानी का सेवन कर रहे हैं।

दूषित पानी का सेवन करने से लोगों को संक्रामक रोग होने की भय सता रहा है। लोकसभा सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि नगर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है।

 इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र नगरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं की गई तो जनहित में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर आनंद शंकर चौबे, लाल बहादुर, विक्की, मनोज, अनिल तिवारी, ऋषिकेश चौबे, नीरज सोनी, प्रिंस, आनंद मौजूद रहे। उधर वार्ड नंबर दो पूरब मोहाल मेें भी लोगों ने नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की।

इस मौके पर अनिल वर्मा, सुरेश, पंकज, प्रमीला, उर्मिला, पार्वती, शकुंतला, रीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें