भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर छह नई बस्ती के रहवासियों ने रविवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब टैंकरों से पानी आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो नगर पालिका दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार टैंकरों से पेयतजलापूर्ति कराने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है। लेकिन संबंधितों के कानों पर जूं तक रेंगी।
पानी के लिए लेागों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पालिका द्वारा टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। प्रदर्शन में उषा देवी, विकास सोनी, राधेश्याम, ओमप्रकाश, देवकली शुक्ला, रेणु देवी, शैल देवी, गुड़िया, राजेंद्र, तारा, आयुष आदि मौजूद रहे।