फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए भाजपाजनों का प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। इससे नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रदर्शन कर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने चेताया कि जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने चेतक कंपनी की लापरवाही से टूटी पाइप लाइन की घटना के साथ जलनिगम द्वारा आपूर्ति बाधित किए जाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता पानी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में चेयरमैन ने प्रभारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह को अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा अगस्त 2014 से ही संभावित पेयजल संकट के लिए शासन, प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जलनिगम के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें तत्काल पेयजलापूर्ति कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के काशी क्षेत्र के मंत्री गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, आलोक सिंह, कमलेश चौबे, सभासद ध्रुवकांत द्विवेदी, गप्पू जायसवाल, दिनेश कुुमार, मोहम्मद अजीम, विजय केशरी, अजीत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें