फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन से लाइट खराब होने से 200 से अधिक गांवों में जल संकट, हैंडपंप से भरना पड़ रहा पानी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में टैंकर से पानी लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगरीय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लाइट खराब होने से करीब 200 गांवों में पांच दिन से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर के जिन इलाकों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, वहां टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। साथ ही हैंडपंप से लोगों को पानी भरना पड़ रहा है। रविवार को भी रॉबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में टैंकर से पानी भरने वालों की भीड़ काफी संख्या में रहीं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से वार्डों के निवासी टैंकरों के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पुनर्गठन पेयजल योजना के लगाए गए नए कनेक्शनों में तो पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन नगर पालिका के पुराने पाइपलाइन कनेक्शनों में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। सुबह और शाम नगर पालिका की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही। पानी भरने के लिए लोगों को कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। नगर वासियों ने जल्द से जल्द पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

धंधरौल बांध पर बनी बेलाही पेयजल परियोजना से पांच दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे हर घर नल जल योजना के तहत गांवों में पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना से सटे गांव बबुरी के मनेाज, अशोक आदि का कहना है कि बीते बुधवार को आई तेज आंधी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, तभी से परियोजना से जुड़े गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

-
रॉबर्ट्सगंज नगर में पानी कि तीन दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। टैंकर से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं होता, जिससे परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - कृष्ण कुमार, मेन मार्केट, रॉबर्ट्सगंज


नगर में सुबह से ही पानी भरने के लिए टैक्कर का इंतजार करना पड़ता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ पानी की व्यवस्था करना बेहद कठिन हो गया है।- धर्मेश कुमार, दीपनगर
-

गर्मी के दिनों में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन नगर पालिका की ओर से जलापूर्ति न होने से नगर वासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। - संतोष कुमार वार्ड सात, रॉबर्ट्सगंज


नगर में पुराने कनेक्शन वाले मोहल्लों में पानी सप्लाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। टैंकर से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। खराब पड़ी पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। - राजेश अग्रवाल मेन चौक ,रॉबर्ट्सगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें