फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राणीसती दादी मंदिर में पूजन कर महिलाओं ने किया कीर्तन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज राणी सती दादी मंदिर में बट सावित्री की पूजा करती श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडा
विज्ञापन
सोनभद्र। वट सावित्री अमावस्या पर श्रीराणी सती दादी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विधि-विधान से वट सावित्री पूजा संपन्न कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद श्री राणी सती दादी का भव्य कीर्तन आयोजित हुआ, इसमें महिलाओं ने भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से दादी के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन करुणा अग्रवाल (बीएफसी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दादी भक्त महिला मंडल की प्रथम सदस्य रहीं मीना अग्रवाल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में महिला मंडल की ओर से उनकी बहू स्वाती अग्रवाल को सम्मानित किया गया। दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड ने कहा कि मंडल भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाजसेवा करता रहेगा। इस मौके पर शीला जैन, सुनीता सांवरिया, उषा जालान, सुमन केजरीवाल, सुषमा शर्मा, बाबी जालान, एकता केजरीवाल, रेखा चौधरी, सोनी गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें