फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो के विरुद्ध वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की कोर्ट ने भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो लोगों के विरुद्ध वारंट जारी किया है। उन पर देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद प्रोग्राम न करने और पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए धमकी देने का आरोप है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी किया गया है। उन्हें एक अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी राजेंद्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने नवरात्र में देवी जागरण कार्यक्रम के लिए 18 अप्रैल 2024 को भोजपुरी आर्टिस्ट के संयोजक विकास कुमार को दो लाख रुपये में बुक किया था। इसके लिए एडवांस 1.70 लाख रुपये दे दिया गया था। शेष बकाया के भुगतान की बात कार्यक्रम संपन्न होने पर तय हुई थी। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका को लाने की बात तय हुई थी। उसके लिए होटल में चार कमरे बुक किए गए थे। अंतरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी, बावजूद बगैर प्रोग्राम किए ही अंतरा सिंह देर रात चली गई। इससे करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में पूछताछ करने पर संयोजक विकास कुमार ने जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया और लड़के को उठवा लेने की भी धमकी दी। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी समेत एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसी मामले में आदेश के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर जमानती वारंट जारी किया गया है। एक अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें