फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाद की दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन। कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिले में कई खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया। एक दुकान को गड़बड़ी के आधार पर सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य दुकान का दुकान लाइसेंस रद्द किया गया। एक केंद्र को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन


संयुक्त कृषि निदेशक मिर्जापुर मंडल अशोक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर कृषि अधिकारी की टीम ने विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गुप्ता इंटर प्राइजेज एजेंसी पन्नूगंज रोड राॅबर्ट्सगंज पर खाद के स्टाॅक का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। जायसवाल इंटरप्राइजेज चोपन की जांच में स्टाॅक न दिखाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसी तरह सत्यम खाद भंडार सलखन के यहां भारी गड़बड़ी मिली। जांच में संचालक स्टाॅक रजिस्टर, स्टाॅक बोर्ड, रेड बोर्ड और बिना पाॅस मशीन के खाद वितरण करते पाया गया। दुकान को सील कर दिया गया। इस केंद्र की विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। न्यू मौर्या कृषि केंद्र की जांच भी हुई। दो सोसाइटी का भी निरीक्षण किया गया। इसमें गया रतवल की जांच में पांच सौ बोरी यूरिया और 300 बोरी डीएपी मिली। चोपन की बहुदेश्यीय समिति पर खाद का कोई स्टाॅक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें