फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा ठप करने की चेतावनी

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े संविदा कर्मियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो नौ सितंबर से आकस्मिक सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बुधवार से जिले में चल रहा है। गुरुवार को फिर कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। धरना में एनआरएचएम के डीपीएम एसके सिंह ने कहा कि संविदा कर्मी नियमितिकरण से लेकर अन्य छह सूत्री मांगों को लेकर फिर काफी समय से आंदोलन कर रहे हैैं लेकिन केंद्र और यूपी सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

 संघ के जिला अध्यक्ष डा. अरुण चौबे ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, अवनीश सिंह, विजय, डा. गौरव, विमल सिंह, हेमंत, डा. विनोद, रोहित मिश्रा, राम सिंह, अखिलेश, शिखा आदि रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे तैनात संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर धरनारत है, जिसे स्वास्थ्य व्यवस्था में बाधा आ रही है। कर्मियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बभनी अधीक्षक अरविंद सिंह को सौपा।इस मौके पर डा. आजाद, डा. हेमलता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें