फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विरोध करने की दी चेतावनी

Thu, 30 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्लब में डेविस क्लब मुकाबलों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए सातवें वेतन आयोग का मसौदा केंद्रीय कर्मियों को रास नहीं आ रहा है। इसके विरोध में कर्मचारी 11 जुलाई से देशव्यापी हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि महज वेतन में 14  प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई और इसे भत्तों को भी जोड़कर 23 फीसदी की जादूगरी की जा रही है। उधर, राज्य कर्मियों ने राज्य में भी सातवें वेतन  आयोग लागू होने की उम्मीद की है, लेकिन केंद्रीय मसौदे के प्रावधान में  जरूरी फेरबदल के बाद ही इसे स्वीकार करने की बात कही।
विज्ञापन


चोपन में तैनात  रेलवे कर्मचारी एवं पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन के चोपन शाखा सचिव एसके राय का कहना था कि छठवें वेतन आयोग में 52, पांचवें वेतन आयोग में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी लेकिन सातवें वेतन आयोग में इसे काफी कम कर दिया गया था। केंद्रीय कर्मचारी मुकेश ने कहा कि नई पेंशन नीति को हटाकर पुरानी पेंशन नीति लागू करने और न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने की मांग की गई थी लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। उधर, राज्य कर्मियों ने भी  केंद्रीय मसौदे को गलत ठहराया है।

राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय सचिव इं. सुरेश सिंह कहते हैं कि वेतन के साथ भत्तों को भी  अलग-अलग अपग्रेड किया जाना चाहिए। ना कि उसे एक साथ जोड़ दिया जाए। 52  भत्तों में कटौती के मसौदे को भी गलत बताया। इसी संगठन के केंद्रीय संचालन  समिति इं. केके मिश्रा की भी कुछ यहीं राय है। कहते हैं कि राज्य में भी  सातवां वेतन आयोग लागू होना चाहिए, लेकिन उसमें कर्मियों के सभी हित का  ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें