फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बताई खेती की नवीनतम तकनीक

Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनसीएल की ओर से आयोजित चार दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का बिरकुनिया गांव में सोमवार की देर शाम समापन हो गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक कृषि तकनीक अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने के तौर-तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन



गुजरात के कृषि संगठन फार्म ब्रिज के कृषि विशेषज्ञों की टीम ने स्थानीय किसानों को कृषि प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने जल संरक्षण और स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के तौर-तरीके बताए। किसानों को आपसी तालमेल पर आधारित समूह कृषि से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। इससे करीब ढाई सौ किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान किसान क्लबों का गठन किया गया। इसमें महिलाओं और युवा किसानों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई। विशेषज्ञों ने स्थानीय खेतों का दौरा कर भी किसानों की कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान सुझाया।

 एनसीएल के मुख्य प्रबंधक (सिविल/सीएसआर) बिकुल बोरठाकुर ने आभार जताया और किसानों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी बातों को अमल में लाने की नसीहत दी। सरपंच ललन सिंह खैरवार ने आगे भी इस तरह का आयोजन जारी रखने की जरूरत जताई। कार्यक्रम संयोजन में एनसीएल के सहायक प्रबंधक (सामुदायिक विकास) समीउद्दीन खान की भूमिका अहम रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें