फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने पर गोदाम सील, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
मधुपुर में खाद की दुकान सील करती टीम। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मधुपुर। बाजार में एक दुकान से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने का वीडियो वायरल होने पर बुधवार को एसडीएम सदर, एआर कोआपरेटिव और जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त जांच टीम मौके पर पहुंची। मौके पर किसी के न मिलने की स्थिति में दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही दुकानदार का लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर बुधवार को सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, एआर कोआपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह और जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह की टीम ने जांच की। सदर एसडीएम ने बताया कि जब टीम पहुंची तो दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। वहां पर एक पर्ची चस्पा की गई है। इसमें तीन दिन के लिए दुकान बंद करने की बात की गई हैं। दुकान और गोदाम को सील करके दुकानदार को नोटिस दिया गया है। मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने चार अन्य दुकानों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें