फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा घर खोलने के लिए प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बाइपास रोड पर लाकडाउन के दौरान से बंद पड़ा सिनेमा हाल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकार की तरफ से गाइड लाइन जारी करते हुए 15 अक्तूबर से सिनेमा घरों को खोले जाने की अनुमति दे दी है। लेकिन स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की तरफ से अभी सिनेमा घर खोलने के संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है। इसको लेकर सिनेमा घर संचालक एवं दर्शकों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सिनेमा घर संचालक का कहना है कि प्रशासन की तरफ से गाइड लाइन जारी होने पर सिनेमा घर खोले जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक के समीप संचालित राज पैलेस (सिनेमा घर) के मालिक नीरज अग्रवाल का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए मार्च महीने में लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सिनेमा हाल बंद करने के संबंध में लिखित आदेश जारी किया गया था। 15 अक्तूबर से सिनेमा घर खोले जाने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से हुई है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से सिनेमा घर खोले जाने के संबंध में कोई गाइड लाइन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से गाइड लाइन जारी होने पर सिनेमा घर संचालित करने के संबंध में विचार किया जाएगा। कोरोना महामारी के मद़्देनजर सतर्कता बरतते हुए और प्रशासन की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार सिनेमा घर का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें