फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिनभर कतार में लगकर करते रहे इंतजार, नहीं मिली खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी विकासखंड बभनी के सहकारी समिति में शनिवार को डीएपी और यूरिया खाद के लिए किसानों का तांता लगा रहा। दिन भर कतार में लगने के बाद भी सभी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। मायूस होकर लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों को धान की रोपाई करने के लिए खाद की जरूरत है लेकिन खाद की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बभनी सहकारी समिति में डूभा संवरा, घघरी, पोखरा, बरवें, बभनी, असनहर, घघरा आदि गांवों के हजारों किसान हैं।
इस समिति में 250 एपीएस (डीएपी) और 500 बोरी यूरिया खाद आई थी। सभी किसानों को खाद न मिल पाने से निराशा हुई। सभी किसानों की नर्सरी तैयार है। खाद की उपलब्धता नहीं होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसान भोला, रमेश, सुनील, राजेंद्र, राजकुमार,राम उग्रह, सुनेश्वर, रामनरायण आदि ने बताया कि खाद की कमी से धान की रोपाई प्रभावित हो रही सुबह से खाद के लिए समिति में लाइन लगाए हुए हैं।
एडीओ कोऑपरेटिव संतेश राय ने बताया कि खाद की रैक नहीं लगने से खाद की कमी है। स्टऍक में आपात स्थिति के लिए रखी गई खाद का वितरण किया जा रहा है। जैसे ही खाद आ जाएगी किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें