फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी नहीं मिलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल ब्लाक के लिलवाही गांव में मनरेगा के तहत कूप का निर्माण कार्य करवा कर श्रमिकों को मजदूरी न दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बकाया मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के नाम उनके कार्यालय को मांगपत्र सौंप मजदूरी दिलाने की मांग की।

दोपहर करीब 12 बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए श्रमिक कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम कार्यालय में मांगपत्र सौंपा। इस दौरान श्रमिकों ने कहा कि वर्ष 2011 में मनरेगा के तहत एक ठेेकेदार ने श्रमिकों से कूप की खुदाई का कार्य करवाया।
विज्ञापन


 लेकिन अभी तक श्रमिकों को उनका मेहनताना नहीं दिया। मजदूरी न मिलने से श्रमिकों के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। कई बार मजदूरी का भुगतान कराने के लिए बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया, लेकिन अभी तक मजदूरी नही मिली।
विज्ञापन


श्रमिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल बकाया मजदूरी का भुगतान नही किया गया तो कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर मायावती, मालती, जीरा, कबूतरी, चंद्रावती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें