फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने का लिया संकल्प

Wed, 26 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
मतदाता बनने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमौरा में बुधवार का अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आइए वोटर बने जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या ने डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं को वोटरलिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए संकल्प दिलाया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


गोष्ठी में प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष के आयु पूर्ण करने वाले युवक और युवतियों को मत देने का अधिकार दिया है, ताकि युवा अपने मन पसंद लोगों को सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर सकें। कहा कि जिला प्रशासन शहर और गांवों में बूथ प्रभारियों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने जिम्मेदारी सौंपी है। छात्राएं अपने आसपास के बूथ प्रभारियों से फार्म छह, कटवाने के लिए फार्म सात और संशोधित कराने के लिए फार्म आठ लेकर भरे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से विद्यालयों में गोष्ठी कर मतदाताओं को जागरूक करने की पहल सराहनीय है।


डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मतदाता देश के भविष्य होते है। मतदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इसलिए अधिक से अधिक मतदाता विधान सभा चुनाव में मत का प्रयोग कर विकास पुरुष व्यक्ति को विधायक बनाने का कार्य करें। ताकि जिले का विकास हो सकें। कहा कि आयोग से निर्धारित समयसीमा के भीतर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली जिन छात्राओं का नाम अभी तक वोटरलिस्ट में नहीं है वे तत्काल अपने बूथ प्रभारियों से से फार्म छह भरकर जमा करें। ताकि विस चुनाव में वोट देने का अधिकार उन्हें प्राप्त हो सकें। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के जिल लोगों का नाम वोटरलिस्ट में नहीं है  उनका शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से सुभांगी, श्रेया, निर्जला सिंह संध्या, कुसुमु तिवारी, मीनाक्षी, रेखा, संजय सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें