फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाआें में दिखा वोटर बनने का जोश

Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में मतदाता बनने के लिए फार्म लेेती छात्राएं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को संयुक्त रूप से राबर्ट्सगंज के संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘आइए वोटर बनें’ कैंप लगाया गया। इसमें एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली छात्राओं को मतदाता बनाने के लिए फार्म -छह दिया गया। वोटर बनने को लेकर छात्राओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ राबर्ट्सगंज तहसील के नायब तहसीलदार पवन कुमार वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने, कटवाने और संशोधन का फार्म लेकर महाविद्यालय  पहुंचे। ज्यादातर छात्राओं ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए फार्म छह भरा। कैंप में छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के जिन पात्र व्यक्तियों का नाम वोटरलिस्ट में नहीं है उनका वोटर बनाने के लिए प्रेरित भी किया गया।


नायब तहसीलदार ने बताया कि  शहर और गांवों में बीएलओ के जरिए पात्र लोगों का वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने एवं जिन लोगों का दो जगहों की लिस्ट में नाम है, उनका एक स्थान से नाम काटने का कार्य हो रहा है। नाम बढ़ाने के लिए फार्म छह, काटने के लिए फार्म सात और संसोधन के लिए फार्म आठ को भरा जाता है।
विज्ञापन


बताया कि इंटर कालेजों और महाविद्यालयों में भी कैंप लगाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम वोटरलिस्ट में शामिल करने का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि परिवार एवं आसपास के जिन पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नहीं उन्हें नजदीकी बूथों पर ले जाकर फार्म भरवाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि अमर उजाला समूह की ओर से महाविद्यालयों में कैंप लगाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। यहां प्राचार्या डॉ. सुषमा सिंह, जीपी सिंह, सौव्या सिंह, क्षमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें