फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामन सर्विस सेंटर पर भी बनेगा मतदाता पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। वोटरों को पहचान पत्र खोने या नष्ट होने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। नया पहचान पत्र बनवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ या तहसील का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। घर के आसपास स्थित कामन सर्विस सेंटर पर ही यह कार्ड बनवाया जा सकता है। जल्द ही सभी सेंटरों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पहल तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए फार्म को बीएलओ के माध्यम से भरने की व्यवस्था है। लेकिन अब यह सुविधा जल्द ही सभी कामन सर्विस सेंटरों पर भी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने के लिए मतदाताओं को कामन सर्विस सेंटर पर एक फार्म भरना होगा। फार्म भरने के बाद इसका संबंधित आरओ से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची से मिलान करने के बाद आयोग से निर्धारित शुल्क देकर अपना रंगीन निर्वाचन पहचान पत्र हासिल करने की व्यवस्था होगी। इससे मतदाताओं को काफी राहत मिलेगी। ग्राम पंचायतों में स्थित सर्विस कामन सेंटर में निर्वाचन कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने की दिशा में पहल कीजा रही है। जल्द ही सभी सहज जन सेवा केंद्रों पर व्यवस्था शुरू हो जाएगी। -जगरूप पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें