फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को दिया संदेश जरूर करें मतदान

Mon, 06 Mar 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आठ मार्च को मतदान के लिए लोग शतप्रतिशत घ्‍ारों से निकले और वोट दें, इसके लिए प्रश्‍ाासनिक से लेकर सामाजिक स्तर तक प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में ऊर्जांचल परिक्षेत्र में सोमवार को रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। लैंको परियोजना में मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक रैली निकाली गई। लैंको के निदेशक बीके मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। यह हमारा मौलिक अधिकार है। इसलिए वोट जरूर डालें।
 उधर, डिबुलगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को नारे लिखी तख्तियों के जरिए जागरूक किया। विद्यालय के अध्यक्ष राममूर्ति, प्रबंधक आरएन तिवारी, नगर कार्यवाह रामनरेश, प्रधानाध्यापक अखिलेश तिवारी आदि ने मतदान का महत्व बताया। उधर, ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी में सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने मतदाता जागरुकता संबंधी नारे लगाए। गांव का भ्रमण कर, लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

इसी तरह से म्योरपुर संवाददाता के अनुसार इलाके की महुअरिआ ग्राम पंचायत में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र एवं नेहरू युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय पड़ोसी युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अध्यापक कामेश्वर यादव ने युवाओं को बिना किसी दबाव के मतदान करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवाकर्मी रामनरेश ने युवाओं को शपथ दिलाई।
शिवद्वार संवाददाता के अनुसार घोरावल ब्लॉक के विसुंधरी गांव में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर अधिकाधिक मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। एडीओ पंचायत उपेंद्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

ओबरा संवाददाता के अनुसार सोनांचल सेवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ओबरा बाजार के प्रबुद्ध लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मंच के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों सेे मतदान करने के लिए अपील की। मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें