फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वोरटेक्स क्रिकेट क्लब ओबरा ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। डाला नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार की देर शाम चूड़ी गली खेल मैदान में फाइनल मैच खेला गया। यह मैच वोरटेक्स क्रिकेट क्लब ओबरा ने 35 रनों से जीत लिया। मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज वोरटेक्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अंकित बने।
विज्ञापन

फाइनल मैच वोरटेक्स क्रिकेट क्लब ओबरा व यूनाईटेड क्रिकेट क्लब डाला के बीच खेला गया। वोरटेक्स क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब डाला की टीम दस ओवर में 61 रनों पर सिमट गई। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती व विशिष्ट अतिथि सपा नगर अध्यक्ष मंगल जायसवाल रहे। विजेता वोरटेक्स क्रिकेट क्लब ओबरा को नकद 21 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती ने बताया कि खेल की भावना से हमेशा नई प्रतिभाओं का मौका मिलता है, खिलाड़ी के लिए खेल महत्वपूर्ण होता है। मैच की कमेंट्री शिवम जायसवाल बंटी व राकेश शर्मा, स्कोरर अवनीश कुमार पाण्डेय ने किया। अंपायर की भूमिका में आफताब आलम व नीरज पटेल रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, मंगल जायसवाल, पारस यादव, सिद्धार्थ यादव, उयोगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें