फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। बारिश के बीच बिजली गिरने से जिले में मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। बारिश शुरू होने के बाद अब तक बिजली गिरने से 10 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कनछ गांव के धरिकार बस्ती निवासी बरती देवी पत्नी अच्छेलाल (35) सोमवार की दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास में स्थित महुआ के पेड़ के नीचे छिप गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से महिला उसकी चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें