फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विवेक अध्यक्ष, संजीव बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेटेटिव एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) रॉबर्ट्सगंज इकाई का 15वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को हुआ। इसमें संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए विवेक सिंह को नामित किया गया। वहीं राजेश सिंह को उपाध्यक्ष, सरफराज अहमद को सचिव, विनय तिवारी को उपसचिव, संजीव वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीनबंधु यादव, राजेश कुमार, अमित शर्मा, अविनाश दुबे, राहुल प्रजापति और राकेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संदीप तिवारी को मनोनीत किया गया। अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश पदाधिकारी कामरेड धीरज श्रीवास्तव एवं यूपीएमएसआरए के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में इकाई का गठन कराया गया। संचालन पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह ने किया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, भगवती मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, भगवती यादव, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें