फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधः फूंका आतंकवाद का पुतला

Tue, 28 Jul 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में हुए आतंकी हमले और आठ लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर जनपदवासियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को घटना के विरोध में वैश्य समाज एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारा के समीप आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन


साथ ही  पाक विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के लोगों ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर दीवार बनाए जाने की मांग दोहराई।

 एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा के पास प्रदर्शन किया और पंजाब के गुरुदासपुर में हुई आतंकी घटना की निंदा की। आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

 इस घटना से आहत आम लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और हमले को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। प्रदर्शन के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज एसोसिएशन पिछले कई साल से देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर दीवार बनाए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


ताकि आए दिन होने वाले घुसपैठ और आतंकी हमले से बचा जा सके। लेकिन केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं ले रही। इसका नतीजा है कि देश के जवानों के साथ आम लोग भी मारे जा रहे हैं।

कहा कि तमाम बेगुनाह लोग आतंकवादियों के हमले के शिकार हो रहे हैं। इस पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और देश की सीमा पर दीवार बनाया जाना चाहिए, ताकि घुसपैठ रोका जा सके।

विद्यासागर गुप्ता ने कहा कि यदि सीमा पर दीवार बनी होती तो बेगुनाह लोग आतंकी हमले में नहीं मारे जाते। इसके बाद शोक सभा कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


 इस दौरान विजय, संतलाल, सरदार दया सिंह, मोहम्मद हनीफ, अमरनाथ, विंध्याचल, मोहम्मद तौफिक, सूरज, मुनिराज आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें