सोनभद्र। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में शनिवार को बालक-बालिका वर्गों में पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर एसडीएम केएस पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुल 25 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।
इसमें बालक वर्ग में वीरेंद्र प्रथम, हेमेंद्र कुमार द्वितीय और सुकेश को तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा श्रवण कुमार चौथे, रोहित पांचवें और महेंद्र छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रथम कामिनी, द्वितीय नंदनी, तृतीय श्वेता, चतुर्थ पूजा, पंचम श्रेया और षष्ठम स्थान नीलू को मिला। इस अवसर पर जिले के निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी रामबाबू को पैदल चाल (35 किमी) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम करने पर मुख्य अतिथि ने माल्यापर्ण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापित क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच ओमकार, रवींद्र यादव, जगदीश रावत, पंकज ओझा, विनय, सूरज, बाबूलाल, गोपाल, सोनू आदि मौजूद रहे।