फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं आम बात हो गई हैं। बृहस्पतिवार को भी एक मरीज को एक कक्ष से दूसरे कक्ष में बार-बार भेजे जाने को लेकर बढ़ा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीज के बीच मारपीट का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। सीएमएस ने दोनों पक्ष में समझौता कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में तैनात डॉ. एपी वर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे अपने कक्ष में एक मरीज को देख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उनके कक्ष में पहुंचा और युवक अपने मरीज को दिखाने के बाद दवा उपलब्ध कराने की बात कहने लगा। उन्होंने उसे काउंटर पर जाकर दवा लेने के लिए कहे तो वह हाथापाई करने पर उतारू हो गया। आरोप लगाया कि उसने उन्हें अपशब्द भी कहे। वहीं युवक पक्ष का कहना है कि जिला अस्पताल में मरीजों को एक कक्ष से दूसरे कक्ष में इलाज के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। जब इसका विरोध किया गया तो उल्टा सीधा बोला जाता है। यह देख मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी और तीमारदार जुट गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में दूसरे दिन शुक्रवार की देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उधर दारोगा जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. के कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डा. अनुराग से एक तीमारदार दवा को लेकर विवाद कर रहा था। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे हटा दिया तो वह उनसे उलझ गया। दोनों पक्ष को बैठाकर मामला सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें