फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jan 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के सोनबरसा टोला के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह बिजली के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि नगवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरईगाढ़ के सोनबरसा टोला को डीएम ने गोद लिया है। इससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें हर तरह की मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। डीएम के आदेश पर करीब एक साल पूर्व बिजली विभाग की ओर से खंभा तो गाड़ दिया गया, लेकिन आज तक तार और ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। सुरेंद्र यादव, रामदिहल ने कहा कि करीब एक साल पूर्व बिजली का पोल गांव में गाड़ दिया गया, लेकिन आज तक उसमें तार नहीं खीचा गया और न ही ट्रांसफार्मर ही लगाया गया। भानू, महेंद्र ने कहा कि जब डीएम के गोद लिए गांव का यह हाल है तो अन्य गांवों का क्या हाल होगा। लालव्रत और रणजीत ने कहा कि बिजली के लिए अब इंतजार नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े करेंगे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में श्रीराम, महाबली, शंकर, बलवंत, बारामती देवी, मुन्नी देवी, घुरहू शर्मा आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें