फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारी महेवा के उंचका दाई टोला के दर्जनों मजदूर मनरेगा में धोखाधड़ी की शिकायत को लेकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और विरोध जताया। उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय सहायक अखिलेश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में मजदूरों ने कहा है कि लॉक डाउन के दौरान मनरेगा के तहत मई महीने में उन लोगों ने बेलन नदी में खुदाई की थी। आरोप है क िग्राम पंचायत के पंचायत मित्र ने करीब 70 - 80 लोगों की फर्जी हाजिरी लगाकर उन्हें 20 प्रतिशत दे दिया और 80 प्रतिशत रकम का गोलमाल कर दिया गया। लेकिन हम मजदूरों का खंते में कटौती करने के बावजूद मजदूरी नहीं मिली, जिससे वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। मजदूरों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजदूरों ने उपजिलाधिकारी सेमजदूरी का शीघ्र भुगतान करने एवं पंचायत मित्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सभी मजदूर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, संजय, प्रमोद, रविकुमार, विनोद, राजेंद्र, सुनील कुमार, सुभाष, राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें