फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धन उगाही का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंगा के ग्रामीणों ने सोलर पावर बैंक दिलाने के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बभनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवैध ढंग से लिए गए धन को वापस दिलाने की मांग की। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने थाने के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक यादव, रामअधार, संकठा, तुफेल, सुरेंद्र, राजकुमार, हरिशंकर, दिनेश, शिवकुमार, बाबुलाल, विजय यादव, मुजफ्फर , जोगेंद्र, रामु यादव, भगवान आसरे, अनिल, विनोद, संतोष का आरोप है कि सोलर वापर बैंक दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए हैं। जबकि सरकार की तरफ से नि:शुल्क सोलर पावर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि वह रुपये वापस करने की मांग कर रहे हैं लेकिन आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में उप निरीक्षक श्रीकांत यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने सोलर दिलाने के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत की है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें