बभनी। स्थानीय कस्बा के बाजार टोला में वर्षों से खराब सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन साइकिल व बाइक सवार गिर कर चोटहिल हो रहे हैं।
लोगों ने बताया कि बाजार टोला मार्ग का मरम्मत करीब 14 वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद कभी मरम्मत नहीं हुआ। इस मार्ग पर मंदिर व मस्जिद है, जहां पूजा-पाठ व इबादत के लिए लोगों को आना-जाना लगा रहता है। वही साप्ताहिक बाजार भी लगता है। मरम्मत न होने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आए दिन लोगों को किसी न किसी तरह चोट भी लगती है। सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीण जन प्रतिनिधि कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन के कान में जू तक नही रेंग रहा है। अजीज आकर ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे और चक्काजाम करने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में असलम, अब्दुल मजीद, अब्दुल समद, संतोष जायसवाल, गयासुद्दीन, अदेश कुमार, अफरोज शैफली, राम लखन, नेपाली, इकबाल अहमद, अब्दुल कुद्दुश, अरविन्द, ईदू, अनिल, मंदीश, जगदीश, भोला, राजू, राजकुमार, जितेंद्र, महेन्द्र आदि शामिल रहे।