फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनुमति के बाद छठ पूजा पर रोक से भड़के ग्रामीण, पहुंचे तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलगड़ी गांव में छठ पूजा के दौरान प्रस्तावित देवी जागरण के आयोजन पर अनुमति मिलने के बाद अचानक रोक लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम से मिलकर विरोध दर्ज कराया। छठ घाटों के निरीक्षण पर पहुंचे राज्य मंत्री से भी शिकायत दर्ज कराई। मंत्री ने आयोजन की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बेलगड़ी गांव में छठ पूजा के दौरान घाट पर ही देवी जागरण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए दो नवंबर को थाना जुगैल की आख्या के आधार पर कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। इसके बाद आयोजक तैयारियों में जुटे थे। इस बीच बृहस्पतिवार को आयोजन पर रोक की जानकारी मिलने से विवाद खड़ा हो गया। इससे नाराज ग्रामीण समाजसेवी एवं व्यापार मंच अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में ओबरा तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से अनुमति निरस्त करने का कारण स्पष्ट करने और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। राहुल पांडेय ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था से जुड़ा पर्व है। अनुमति देने के बाद अचानक रोक लगाने से ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा आयोजन कराने की मांग की। शुक्रवार शाम रेणुका नदी छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि किन्हीं कारणों से अनुमति निरस्त की गई थी, लेकिन अब वहां आयोजन कराया जाएगा। वहीं सीओ ओबरा प्रभात राय का कहना था कि वर्ष 2021-22 में ऐसे ही आयोजन के दौरान घटना हुई थी। इसके बाद से कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद अनुमति रद्द की गई थी। मंत्री जी ने निर्देश पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें