फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव न जलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी में अलाव जलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित चपकी के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अलाव नहीं जलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बभनी ब्लॉक के कहीं चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कंपकंपाती ठंड में लोगों का हाल बेहाल है। बताया कि बभनी ब्लॉक का चपकी, बभनी, महुअरिया मोड, बभनी मोड, चौना तिराहा, परसाटोला घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां लोगों का आवागमन बराबर बना रहता है। बावजूद इसके यहां अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल कुशवाहा, श्रवण केशरी, वंशी केशरी, छोटू, जानी, गौरव, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें