फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलडंडी टोला में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। गर्मी के तेज तपन के चलते क्षेत्र में बड़ी तेजी से पानी खिसक रहा हैं। इसके चलते धीरे-धीरे हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। ब्लॉक क्षेत्र के मझौली गांव के बेलडंडी टोला में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने बाल्टी डिब्बा लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टैंकर से पानी आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण रामप्रसाद पनिका, सुभाष गुप्ता, गोविंद पाल, मुकेश पाल, राजकुमार, संजय कुमार, रामप्यारे पनिका आदि ने कहा कि पिछले एक माह से टोले में पानी का एकमात्र साधन हैंडपंप ने जवाब दे दिया है और किसी ने सुधि नहीं ली। अब पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। मझौली के ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रामप्यारे पनिका के घर खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराये जाने की मांग की है। हैंडपंप मरम्मत कराये जाने तक टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति किये जाने की मांग किया है। कहा कि यदि समस्या का समाधान ससमय नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें